Ews बनवाने के आसान तरीके
जैसा कि आप लोगों को पता है की ईडब्ल्यूएस वह कटगरी है जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होती है। यह सिर्फ सामान्य वर्ग के उन व्यक्तियों के लिए होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। इस आरक्षण का लाभ सिर्फ सामान्य केटेगरी वाले व्यक्तियों के लिए होता हैं। इसका Sc/st और ओबीसी वाले नहीं ले सकते।
पात्रता :-
इसकी कुछ प्रमुख शर्तें हैं। इन शर्तों दायरे वाले व्यक्तियों को ही आरक्षण मिल पाता हैं हमे कुछ प्रमुख बातों का ध्यान देना होगा जैसे परिवार की कुल वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए। 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि न हो। शहरी क्षेत्र में 1000 स्क्वायर फीट से ज्यादा का प्लॉट न हो और नगर पालिका क्षेत्र में 100 वर्ग गज का भूमि खंड न हो तभी आप इस के लिए पात्र होंगें।
प्रमुख दस्तावेज :-
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र ( जहां के आप निवासी हो )
- आधार कार्ड
- संपत्ति का प्रमाण
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे बनवाए ?
सबसे पहले तहसील जाकर वहां राजस्व संबंधित अधिकारी के पास ये सभी दस्तावेजों को जमा कर दे ( माल बाबू , राजस्व लिपिक, या तहसील कार्यालय)। जमा करने के बाद आप की सभी दी गई जानकारी को कई चरणों में जांच की जाएगी इस जांच प्रक्रिया में 5 से 15 दिन का समय लग जाता है। जांच के बाद यदि आप पात्र है तो आप का E W S प्रमाण पत्र आप को मिला जाएगा। यदि आप विद्यार्थी है तो आप यदि तहसीलदार से प्रार्थना कर इसको कम समय में बनवा सकते हैं।
